ताज़ा खबरपंजाब

14 मार्च को मोगा में भाजपा की विशाल ‘बदलाव रैली’ : शाम सुंदर अग्रवाल

कपूरथला, 26 फरवरी (गौरव मढ़िया) : भारतीय जनता पार्टी द्वारा 14 मार्च को मोगा में विशाल ‘बदलाव रैली’ का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए सुल्तानपुर लोधी के रैली प्रभारी श्री शाम सुंदर अग्रवाल ने बताया कि यह रैली पंजाब में नई दिशा और सशक्त नेतृत्व का संदेश देगी। उन्होंने कहा कि इस विशाल रैली को देश के गृह मंत्री अमित शाह संबोधित करेंगे। रैली के दौरान पंजाब में मजबूत शासन व्यवस्था, बेहतर कानून व्यवस्था, युवाओं के सशक्तिकरण, किसानों की उन्नति तथा प्रदेश के समग्र विकास को लेकर पार्टी की नीतियों और संकल्पों को जनता के समक्ष रखा जाएगा।

श्री अग्रवाल ने बताया कि सुल्तानपुर लोधी क्षेत्र से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मोगा पहुंचेंगे। इसके लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं और कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि ‘बदलाव रैली’ प्रदेश के भविष्य के लिए एक नई सोच और नई ऊर्जा लेकर आएगी।

इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष भाजपा पंजाब अश्विनी शर्मा ने भी प्रदेशवासियों से अधिक से अधिक संख्या में रैली में पहुंचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह रैली सुरक्षित, समृद्ध और विकसित पंजाब की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी। शाम सुंदर अग्रवाल ने अंत में समस्त जनता से आह्वान किया कि वे 14 मार्च को मोगा पहुंचकर इस ऐतिहासिक रैली का हिस्सा बनें और प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में अपना योगदान दें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button