ताज़ा खबरपंजाब

HMV में रैडक्रास सोसाइटी की ओर से कैंसर जागरूकता अभियान अधीन सैमिनार का आयोजन

जालंधर, 17 फरवरी (धर्मेंद्र सौंधी) : हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर में प्राचार्या डॉ. (श्रीमती) एकता खोसला के दिशा-निर्देशन अधीन रैडक्रास सोसाइटी की ओर से फोटिस अस्पताल के सौजन्य से कैंसर जागरूकता अभियान विषय अधीन एक सैमिनार का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. नवदीप सिंह (फोटिस अस्पताल) से उपस्थित रहे। जिन्होंने ब्रेस्ट कैंसर पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। उसके लक्षण, सावधानियां एवं किवंदतियों पर विस्तृत जानकारी दी। इस आयोजन का उद्देश्य युवा महिलाओं को स्तन कैंसर के प्रति जागरूक करना रहा। डॉ. नवदीप सिंह ने बताया कि समय पर पहचान और सही उपचार से स्तन कैंसर को पूर्णतः नियन्त्रित किया जा सकता है।

उन्होंने स्वयं स्तन परीक्षण की प्रक्रिया भी सरल शब्दों में समझाई एवं महिलाओं को नियमित जांच करने हेतु प्रेरित भी किया। उन्होंने बताया कि स्वस्थ जीवनशैली, संतुलित आहार एवं नियमित व्यायाम से इस स्थिति स बचा जा सकता है। उन्होंने सुचेत किया कि किसी भी प्रकार के असामान्य लक्षण को नजरअंदाज न करें और तुरन्त डाक्टरी सलाह लें। प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ने रैडक्रास सोसाइटी के एडवाइजर श्रीमती दीपशिखा एवं इंचार्ज श्रीमती पवन कुमारी की इस आयोजन हेतु सराहना की एवं कहा कि स्तन कैंसर आज महिलाओं में तेजी से बढ़ती एक चुनौती है परंतु समय पर जानकारी, नियमित जांच एवं सही उपचार से इसे पराजित किया जा सकता है। जागरूकता की कमी, सामाजिक संकोच और भय के कारण अनेक महिलाएं समय रहते चिकित्सक तक नहीं पहुँच पाती। ऐसे भी निश्चय ही आज का यह सेमिनार उचित मागदर्शन सिद्ध होगा। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे जागरूकता पूर्ण सेमिनार आयोजित करने की आशा व्यक्त की ताकि एक स्वस्थ, जागरूक समाज के निर्माण में हम अपना उचित योगदान दे सके।

रैडक्रास सोसाइटी के एडवाइजर श्रीमती दीपशिखा ने अपने वक्तव्य में डॉ. नवदीप सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया एवं कहा कि निश्चय ही डाक्टर साहिच द्वारा दी गई अमूल्य जानकारी उपस्थित छात्राओं के लिए लाभप्रद रहेगी। यह जागरूकता सेमिनार महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय एवं अत्यन्त आवश्यक पहल है। आज की व्यस्तपूर्ण जीवन शैली में हम अक्सर अपने स्वास्थ्य को नजरअंदाज कर देते हैं जबकि सही समय पर ली गई जानकारी और जांच ही किसी गंभीर बीमारी से बचाव का प्रभावशाली माध्यम है। इस अवसर पर रैडक्रास सोसाइटी से डॉ. वंदना ठाकुर, मेडिकल आफिसर डॉ. जसबीर, डॉ. सलोनी शर्मा एवं अन्य फैकल्टी सदस्य उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button