ताज़ा खबरपंजाब

GST एडिशनल कमिश्नर के घर पर विजीलैंस ने मारा छापा, कार्यवाही जारी

जालंधर (कबीर सौंधी) : विजीलैंस ब्यूरो पंजाब की टीम ने जीएसटी एडिशनल कमिश्नर वीके विरदी के गोविंद नगर स्थित आवास पर छापा मारा है। जालंधर स्थित वीके विरदी के घर को विजीलैंस टीम ने चारों तरफ से घेरा है। खबर है कि वीके विरदी घर के अंदर हैं।

जीएसटी एडिशनल कमिश्नर वीके विरदी के खिलाफ पंजाब सरकार ने भ्रष्टाचार के मामले दर्ज किए गए हैं। आरोप है कि वीके विरदी पर करप्शन पर आरोप है। पिछले काफी समय से विरदी फरार बताए जा रहे थे। लेकिन विजीलैंस की टीम को खबर मिली है कि वीके विरदी जालंधर स्थित अपने घर में हैं।

विजीलैंस ब्यूरो की टीम जब वीके विरदी के घर छापेमारी के लिए पहुंची तो उनके पिता के साथ बहस हो गई। विजीलैंस टीम के मुताबिक वीके विरदी घर में ही हैं। विजीलैंस टीम ने इलाके के पार्षद भूपिंदर सिंह को अपने साथ बुलाया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button