ताज़ा खबरपंजाब

नॉर्थ हल्का में ऑपरेशन कासो, अलग अलग जगहों पर सर्च अभियान

जालंधर 22 सितंबर (इंद्रजीत सिंह) : नॉर्थ हल्का थाना आठ ने कासो ऑपरेशन चलाया गया। भारी पुलिस फोर्स के साथ ज्वाइंट कमिश्नर संदीप शर्मा, एडीसीपी सिटी वन मैडम आकर्षि जैन, एसीपी नॉर्थ आतिश भाटिया मौके पर पहुंचे। इस इलाके में पहले भी कई बार पुलिस द्वारा सर्च अभियान चलाया जा चुका है। इस दौरान कुछ तस्करों के खिलाफ पहले पुलिस द्वारा कार्रवाई भी की जा चुकी है। जिसके बाद आज पुलिस द्वारा कुछ संदिग्ध लोगों की लिस्ट जारी की गई। जिसके बाद उक्त लिस्ट को साथ लेकर पुलिस द्वारा संदिग्ध घरों में तालाशी ली जा रही है।

एसीपी नॉर्थ आतिश भाटिया ने बताया कि अलग-अलग संदिग्ध जगहों पर तालाशी ली जा रही है। इसी के तहत आज ज्वाइंट सीपी, एडीसीपी-1 के साथ मिलकर आज कुछ घरों की तालाशी ली गई। इस मौके पर थाना आठ के प्रभारी यादविंदर सिंह ने कहा कि यह कार्रवाई लोगों द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर और पुलिस द्वारा लगातार संदिग्ध इलाकों में तस्करों के खिलाफ की गई है जानकारी देते हुए थाना प्रभारी आठ यादविंदर सिंह ने कहा कि मौक पर चेकिंग के दौरान दो मोटरसाइकल बिना नंबर के बरामद भी किए गए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button