ताज़ा खबरपंजाब

HMV कॉलेजिएट स्कूल : उज्जवल भविष्य के लिए स्मार्ट विकल्प

जालंधर, 08 जनवरी (धर्मेंद्र सौंधी) : एच.एम.वी. कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने उत्तर भारत में नई उंचाइयों एवं बुलंदियों को प्राप्त किया है एवं पद्मश्री डॉ. पूनम सूरी, अध्यक्ष डीएवी कॉलेज प्रबंधकर्जी समिति, नई दिल्ली के आशीर्वाद और प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन के अथक प्रयासों और प्रोत्साहन से विद्यार्थियों की पहली पसंद बन गया है। यह स्कूल हंसराज महिला महाविद्यालय के परिसर में स्थित है और शिक्षा के क्षेत्र में प्रसिद्ध नाम और संस्था के रूप से जाना जाता है। यह संस्था अपने विद्यार्थियों को शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं खेलकूद के लिए उचित वातावरण देने के लिए प्रतिबद्ध है।

प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने बताया कि संस्था 2020 की नई शिक्षा नीति अनुसार अपने विद्यार्थियों को नवाचार, आलोचनात्मक सोच और विश्लेषण में कौशल प्रदान करने के निरंतर प्रयास कर रहा है। स्कूल अत्याधुनिक बुनियादी ढांचे, इंटरैक्टिव कक्षाओं और विज्ञान की विभिन्न प्रयोगशालाओं की सुविधा भी प्रदान कर रहा है। जेईई, नीट, सीए जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी स्कूल में छात्राओं को कराई जा रही है। छात्राओं को कौशल उन्मुख विषय लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है एवं उन्हें अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने के लिए स्टार्ट-अप परवाज के माध्यम से मंच प्रदान किया जाता है। छात्रों को आगामी कक्षा के लिए विषय चयन और करियर काउंसलिंग द्वारा मार्गदर्शन किया जाता है। इस संस्था के छात्र स्काउट और राइडिंग की सदस्यता भी ले सकते हैं ताकि वे भारतीय सेना एवं वायु सेना में करियर बना सकें। छात्राओं द्वारा मानवता, विज्ञान, वाणिज्य, अंग्रेजी एवं गणित ओलंपियाड में भी प्रतिभागिता करके स्वर्ण पदक भी अर्जित किए जाते हैं।

छात्रों ने राष्ट्रीय स्तर के विप्रो अर्थियन कार्यक्रम में भी भाग लेकर अपने शोध-आधारित प्रोजेक्ट भी प्रस्तुत किए। कला उत्सव प्रतियोगिता 2024 में स्कूल की छात्राओं द्वारा प्रदर्शित नाटक को जिला स्तर पर सर्वश्रेष्ठ चुना गया। छात्राएं खेल के क्षेत्र में स्थानीय, राज्य, राष्ट्रीय स्तर पर भी कई पदक एवं इनाम प्राप्त कर नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर संस्था को गौरवान्वित करती रहती हैं। स्कूल में अन्य राज्यों के छात्रों के लिए तीन छात्रवासों की सुविधा है। सभी छात्रावास आधुनिक सुविधाओं से लैस है। दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाली छात्राओं के लिए बस सुविधा भी उपलब्ध है। जरूरतमंद एवं मेधावी छात्राओं को छात्रवृत्ति भी दी जाती है। विद्यालय के फेसबुक पेज के माध्यम से विद्यार्थियों की उपलब्धियों व गतिविधियों को दर्शाया जाता है। यह संस्था विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों के साथ विश्व स्तरीय शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button