ताज़ा खबरपंजाबराजनीति

कांग्रेस ने जारी की 63 उम्मीदवारों की लिस्ट, पढ़ें पूरी लिस्ट

लुधियाना, 10 दिसंबर (ब्यूरो) : पंजाब में इस वक्त चुनाव को लेकर बड़ी हलचल मची है। पंजाब में 21 दिसंबर को नगर निगम चुनाव होने हैं। शाम को नतीजे भी आ जाएंगे। आज कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है।

कल टिब्बा रोड पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष संजय तलवार की अगुवाई में स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक हुई। बैठक में सभी हलकों से दावेदार शामिल हुए और कमेटी पदाधिकारियों के सवालों के जवाब दिए।

आवेदकों का पिछला रिकॉर्ड भी चेक किया गया। आवेदनों की पूरी रिपोर्ट तैयार कर प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को भेजी गई। जिसके बाद यह पहली सूची जारी की गई है। कांग्रेस अपने पुराने चेहरों पर दांव लगा रही है। कांग्रेस छोड़कर दूसरे राजनीतिक दलों में शामिल हुए पार्षदों की जगह नए चेहरे उतारे जा रहे हैं।

कांग्रेस का मेयर चुना जाएगा

पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु की पत्नी ममता आशु ने जानकारी देते हुए कहा कि शुक्र है कि शहर में निकाय चुनाव हो रहे हैं। मौजूदा सरकार ने निकाय चुनाव न करवाने पर जोर दिया था। अब चुनाव के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भी उत्साह है। शहर के रुके हुए विकास कार्य पूरे होंगे। निगम हाउस में कांग्रेस का मेयर चुना जाएगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button