ताज़ा खबरपंजाब

HMV में बैंकिंग साफ्टवेयर पर वर्कशाप आयोजित

जालंधर, 02 दिसंबर (धर्मेंद्र सौंधी) : हंसराज महिला महाविद्यालय जालंधर के पीजी विभाग कामर्स एंड मैनेजमेंट की ओर से प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन के दिशा-निर्देशन में बैंकिंग साफ्टवेयर फिनैकल पर वर्कशाप का आयोजन किया गया। इस वर्कशाप में बी. वॉक (बैंकिंग एंड फाइनेंशियल सर्विसिस) की छात्राओं ने भाग लिया। छात्राओं ने आरबीएल बैंक का दौरा किया जहां डिप्टी वाइस प्रेजीडेंट सुश्री दिव्या अरोड़ा ने उनका स्वागत किया।

आपरेशन्स हैड सुश्री मिताली जुल्का ने छात्राओं को फिनैकल के नवीनतम वर्जन के बारे में बताया तथा छात्राओं को विभिन्न जानकारियां दी जैसे बैलेंस चैक करना, पासबुक प्रिंट करना, अकाउंट लैजर इंक्वायरी आदि। चैक की प्रमाणिकता को आंकने के लिए छात्राओं को अल्ट्रा वायरस मशीन भी दिखाई गई। अंत में छात्राओं के प्रश्नों के उत्तर भी दिए गए। प्राचार्या डॉ. सरीन ने विभाग के प्रयास की सराहना की तथा विभागाध्यक्षा श्रीमती मीनू कोहली को बधाई दी। कामर्स विभाग की सहायक प्रो. सुश्री यागरिका भी छात्राओं के साथ उपस्थित थी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button