ताज़ा खबरपंजाब

HMV में सर्टीफिकेट प्रोग्राम इन बैंकिंग, फाइनेंस एंड इंश्योरेंस का सफलतापूर्वक समापन

जालंधर, 16 नवंबर (धर्मेंद्र सौंधी) : हंसराज महिला महाविद्यालय के स्किल्ड कोर्स हब द्वारा 100 घंटे अवधि के सर्टीफिकेट प्रोग्राम इन बैंकिंग, फाइनेंस एंड इंश्योरेंस (सीपीबीएफआई 2024) का सफलतापूर्वक समापन हुआ। यह प्रोग्राम प्राचार्या प्रो. डॉ. श्रीमती अजय सरीन के कुशल नेतृत्व में बजाज फिनसर्व के सहयोग से आयोजित किया गया। कोर्स कोआरडीनेटर श्रीमती बीनू गुप्ता ने कोर्स आयोजित करने का प्रायोजन बताया कि इस कोर्स से छात्राओं के स्किल में वृद्धि होगी।

उन्होंने बताया कि 100 घंटे की अवधि में छात्राओं को बैंकिंग, फाइनेंस, इंश्योरेंस एवं इंटरव्यू की प्रैक्टिकल जानकारी प्रदान की गई। कोर्स को 4 भागों में विभाजित किया गया था जिसमें सेल्फ स्वरूप, कम्यूनीकेशन एंड वर्कप्लेस स्किल, रिटेल बैंकिंग, फाइनेंस शामिल था। इस कोर्स से कुल |- छात्राएं लाभान्वित हुई। प्राचार्या प्रो. डॉ. श्रीमती अजय सरीन ने विभाग के प्रयास की सराहना की।

विशेषकर विभागाध्यक्षा श्रीमती मीनू कोहली, कोर्स कोआरडीनेटर श्रीमती बीनू गुप्ता, कोर्स इंचार्ज श्रीमती शैफालो कश्यप एवं श्रीमती कनिका के प्रयासों को सराहा गया। इस अवसर पर रिसोर्स पर्सन श्री कंवलजीत सिंह, बजाज फिनसर्व लिमिटेड के लीड ट्रेनर (पंजाब क्लस्टर), ईमेज कंसलटेंट श्रीमती प्रीति जैन को भी बधाई दी गई।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button