ताज़ा खबरपंजाब

माडल टाउन की मशहूर दुकान के मालिक से पकड़ी गई अवैध शराब की पेटियां

जालंधर 11 अक्तूबर (धर्मेन्द्र सौंधी) : जालंधर में किसी ओर काम में मशहूर युवक की काली करतूत उस समय सामने आई जब उसे पुलिस ने शराब के साथ क़ाबू किया। मामला जालंधर के माडल टाउन इलाके का है जहां थाने की पुलिस ने एक सफेदपोश को शराब की तस्करी करने के आरोप में क़ाबू किया है।

पकड़े गए तस्कर से शराब की पेटियां बरामद हुई है, जैसे ही उक्त तस्कर को पकड़ने की सूचना मिली उसके समर्थकों ने उसे छुड़वाने के लिए एड़ी चोटी का ज़ोर लगाना शुरू कर दिया। थाने में छुड़वाने वालों का ताँता लगना शुरू हो गया।माडल टाउन में रेनबो नाम से मशहूर दुकान के मालिक राजेश को पुलिस ने अवैध शराब के साथ क़ाबू किया है जो पिछले लंबे समय से शराब की तस्करी कर रहा था।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button