ताज़ा खबरपंजाब

जालंधर : महिला के सिर पर बेसबॉल बैट से हमला, लोगों ने पकड़ा आरोपी

जालंधर, 26 सितंबर (कबीर सौंधी) : जालंधर में बढ़ते अपराध के मामलों में एक और घटना सामने आई है। अमन नगर इलाके में एक महिला पर अज्ञात युवकों ने बेसबॉल बैट से हमला कर दिया।

घटना के अनुसार, पीड़ित महिला अपनी महिला मित्र के साथ घर के बाहर बैठी थी, तभी चार युवक आए और उन पर हमला कर दिया। आरोपियों में से एक ने महिला के सिर पर बेसबॉल बैट से वार किया। जब आसपास के लोगों ने शोर मचाया तो एक आरोपी को पकड़ लिया गया। हालांकि, दूसरे आरोपी ने पीड़ित महिला की टांग पर हमला कर अपने साथी को छुड़ा लिया और मौके से फरार हो गए।

पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि वह हमलावरों को नहीं जानती थी और उनसे कोई पुरानी दुश्मनी भी नहीं है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने आरोपियों की पहचान कर ली है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button