ताज़ा खबरपंजाब

यूनाइटेड चर्च ऑफ नॉर्दर्न इंडिया ट्रस्ट के मामले में नहीं हुई अभी तक कोई कार्रवाई, क्या मामला ठंडे बस्ते में।

जालन्धर 23 सितंबर (धर्मेन्द्र सौंधी) : देश में नटवर लाल जिस के किस्से आप ने कहानियों में ही सुने होंगे लेकिन आज लुधियाना से एक ठग ने पिछले सारे ठगगो के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। जब उस ने जालंधर के निवासी को 135 साल पुरानी चर्च बेचने का किया सौदा।चर्च को लेकर 5 करोड़ में किया बयाना तक कर डाला बस रजिस्ट्री होनी थी। जिस को सरकार ने रोक दिया। अभी तक इस को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है । उल्लेखनीय है जालन्धर के जेल से आदर्श नगर की ओर जाती सड़क पर स्थित यूनाइटेड चर्च ऑफ नॉर्दर्न इंडिया ट्रस्ट की एसोसिएशन ने सब रजिस्ट्रार को शिकायत देकर रुकवाई रजिस्ट्री इस पर देर रात तक चर्च में एकत्रित हुए संगठन के लोग,पुलिस की ढीली कार्रवाई को लेकर भी उठाए सवाल,पंजाब के जालंधर शहर की 135 साल पुराने गोलकनाथ मेमोरियल चर्च को एक शातिर ठग्ग द्वारा बेचने का मामला सामने आया है और उस शातिर व्यक्ति पर चर्च को बेचने के यूनाइटेड चर्च ऑफ नॉर्दर्न इंडिया ट्रस्ट की एसोसिएशन द्वारा आरोप लगाए गए है की लुधियाना का रहने वाला जॉर्डन मसीह उनकी चर्च को करोड़ों रुपए में बेच रहा है। यहां तक की यूनाइटेड चर्च ऑफ नॉर्दर्न इंडिया ट्रस्ट की एसोसिएशन चर्च के पादरी सरवन मसीह ने बीती 5 तारिक को जालंधर के डिप्टी कमिश्नर सहित पुलिस कमिश्नर और सब रजिस्ट्रार को लिखित शिकायत दी और जल्द कानूनी कार्यवाही करने को कहा है।देर रात तक यूनाइटेड चर्च ऑफ नॉर्दर्न इंडिया ट्रस्ट की एसोसिएशन के सेक्रेटरी और मेंबर्स एकत्रित हुए और योजना बनाई की कैसे शातिर ठग को पकड़ा जाए।

◊इस मौके पर यूनाइटेड चर्च ऑफ नॉर्दर्न इंडिया ट्रस्ट की एसोसिएशन के सेक्रेटरी डॉ अमित के प्रकाश ने कहा की यह प्रोटेस्टेंट चर्च है चर्च ऑफ नॉर्थ इंडिया का हेड ऑफिस दिल्ली में है और देश के 28 राज्यो डायसेस है।हमे 2 से 3 दिन पहले लुधियाना के ऑफिस इनफॉर्मेशन आई की जालंधर के गोलकनाथ मेमोरियल चर्च के साथ मिशन कंपाउंड और चर्च की जगह को लुधियाना जॉर्डन मसीह के व्यक्ति है। जिसने इस जगह को बेचने की कोशिश की है। हमें जब इस बात का पता चला तो हम डिप्टी कमिश्नर, पुलिस कमिश्नर, सब रजिस्टार और तहसीलदार के साथ मिले। उनको शिकायत भी दी गई और उन्होंने भरोसा दिया इस जगह की रजिस्ट्री नही हो सकती है।पुलिस कमिश्नर और डिप्टी कमिश्नर से नॉर्दर्न इंडिया ट्रस्ट एसोसिएशन चर्च बेचने वाले जॉर्डन मसीह और खरीदने वाले अक्षय दत्त पर तुरंत कानूनी कार्यवाही करने का आग्रह किया है। लेकिन इस बात को भी कितने दिन बीत गए कोई कार्यवाही नही हो रही चर्च को बेचने वाला खरीदने वाला और शिकायत कर्ता भी सब शांत हो गए है सवाल ये उठता है की क्या पुलिस चुप हो गई या चर्च वाले इस में कुछ तो काला है या दाल काली है क्यो इतना शोर मचा कर मामले को ठंडा कर दिया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button