चेन्नईताज़ा खबर

चेन्नई एयरपोर्ट पर लगी भीषण आग

चेन्नई, 23 मई (ब्यूरो) : चेन्नई हवाईअड्डे पर वायु यातायात नियंत्रण (एटीसी) भवन की तीसरी मंजिल पर गुरुवार तड़के आग लग गई, लेकिन इसमें कोई नुकसान नहीं हुआ है। अधिकारियों ने ये जानकारी दी। अग्निशमन और बचाव सेवा के अधिकारियों ने बताया कि आशंका है की आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। आग उस स्थान पर लगी थी, जहां पुरानी वस्तुएं रखी जाती थीं। 

उन्होंने बताया कि अशोक नगर और गिंडी से दमकल गाड़ियां भेजी गईं और अग्निशमन कर्मियों ने आग पर तुरंत काबू पा लिया। इस घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ और हवाईअड्डे का परिचालन प्रभावित नहीं हुआ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button