ताज़ा खबरपंजाबराजनीति

पवन टीनू और गुरचरण सिंह चन्नी ने अकाली दल छोड़ थामा “आप” का दामन

जालंधर, 14 अप्रैल (कबीर सौंधी) : पंजाब में अकाली दल को दोहरा झटका लगा है। पूर्व विधायक पवन टीनू और पूर्व जिला प्रधान गुरचरण सिंह चन्नी ने अकाली दल से इस्तीफा दे दिया है। इन दोनों नेताओं ने मुख्यमंत्री भगवंत मान की मौजूदगी में AAP का दामन थाम लिया है।

आपको बता दें कि डेली संवाद ने तीन पहले ही पवन टीनू के पार्टी छोड़ने और आप ज्वाइन करने की खबरें प्रकाशित की थी, तब पवन टीनू ने इसका खंडन किया था। आज पवन टीनू और गुरचरण सिंह चन्नी आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। टीनू पार्टी में शामिल होने के लिए चंडीगढ़ स्थित सीएम हाउस पहुंचे थे।

सीएम भगवंत मान ने ज्वाइन करवाया

पवन टीनू की ज्वाइनिंग सीएम भगवंत मान समेत कई वरिष्ठ नेताओं के बीच हुई, उनके साथ कई समर्थक भी शिअद छोड़कर आप में शामिल हो गए हैं। काफी समय से टीनू के आप में शामिल होने की चर्चा थी। टीनू जालंधर सीट से आप के लोकसभा उम्मीदवार हो सकते हैं, क्योंकि टीनू की जालंधर में दलित वोटों पर मजबूत पकड़ है।

अकाली दल में इंटरनल पॉलिटिक्स

पवन टीनू के साथ अकाली नेता गुरचरण सिंह चन्नी भी आप में शामिल होंगे। उन्होंने अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि चन्नी पिछले करीब 30 साल से शिअद का हिस्सा थे। पोस्ट में चन्नी ने कहा- पार्टी की इंटरनल पॉलिटिक्स की वजह से वह छोड़ रहे हैं। इस वजह से वह काफी दिक्कतों का सामान कर रहे थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button