ताज़ा खबरपंजाब

इंदिरा गांधी के हत्यारे बेअंत सिंह का बेटा सरबजीत लड़ेगा लोकसभा चुनाव, पंजाब की इस सीट से मैदान में उतरने का किया ऐलान

फरीदकोट, 12 अप्रैल (ब्यूरो) : पंजाब की फरीदकोट लोकसभा सीट से पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के हत्यारे बेअंत सिंह के बेटा चुनाव लड़ने जा रहा है। मीडियो रिपोर्ट के अनुसार 45 साल के सरबजीत सिंह ने कहा कि वह पंजाब की फरीदकोट सीट से आगामी लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव लड़ने के लिए उनके पास कई ऑफर आए। उन्होंने निर्दलीय ही मैदान में उतरने का फैसला किया है। बता दें, तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के अंगरक्षक बेअंत सिंह और सतवंत सिंह ने 31 अक्टूबर 1984 को उनके आवास पर गोली मार कर हत्या कर दी थी।

इससे पहले भी सरबजीत सिंह ने बठिंडा सीट से 2004 का लोकसभा चुनाव लड़ा था और वह असफल रहा था। उस चुनाव में सरबजीत को 1.13 लाख वोट मिले थे। इसके बाद उसने 2007 में बरनाला की भदौर सीट से पंजाब विधानसभा चुनाव भी लड़ा था लेकिन उसे हार का सामना करना पड़ा था। उसे तब 15,702 वोट मिले थे सरबजीत ने 2014 के लोकसभा चुनाव में भी फतेहगढ़ साहिब सीट से फिर से अपनी किस्मत आजमाई लेकिन वह फिर हार गया। हालांकि उसकी मां बिमल कौर 1989 में रोपड़ सीट से सांसद चुनी गईं थीं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें, आम आदमी पार्टी ने फरीदकोट लोकसभा सीट से अभिनेता करमजीत अनमोल को मैदान में उतारा है, जबकि भारतीय जनता पार्टी ने गायक हंस राज हंस को उम्मीदवार बनाया है। फरीदकोट सीट से वर्तमान में कांग्रेस सांसद मोहम्मद सादिक सांसद हैं। पंजाब की 13 लोकसभा सीट के लिए 1 जून को मतदान होगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button