ताज़ा खबरपंजाबराजनीति

‘आप’ के दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर मजीठिया ने कसा तंज, कहा – दुनिया का सबसे छोटा प्रोटेस्ट, गिनीज़ बुक में रिकॉर्ड करवाओ दर्ज

अमृतसर, 24 मार्च (साहिल गुप्ता) : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ED की और से की गई गिरफ्तारी पर राजधानी में हुए प्रोटेस्ट को लेकर अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया ने तंज कस दिया है। उन्होंने दिल्ली में प्रोटेस्ट के दौरान गिरफ्तार किए गुए पंजाब के शिक्षामंत्री हरजोत बैंस को लेकर ये तंज कसा। इतना ही नहीं, उन्होंने इस प्रोटेस्ट को गिनीज बुक ऑफ इंडिया में दर्ज किए जाने की बात भी कही।

बिक्रम मजीठिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस पोस्ट को शेयर किया है। पोस्ट के साथ उन्होंने एक वीडियो शेयर की है। जिसमें शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस अपने कुछ समर्थकों के साथ प्रोटेस्ट करने पहुंचते हैं। पोस्ट पर बिक्रम मजीठिया लिखते हैं- दुनिया का सबसे छोटा प्रोटेस्ट । हरजोत बैंस गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड का हकदार हमारा गब्बू गोशा… दरअसल, मजीठिया ने जो वीडियो साथ शेयर किया है, वो एक मीम है। जिसमें हरजोत बैंस प्रेटेस्ट शुरू करते हैं और 30 सेकेंड के अंदर ही पुलिस उन्हें उठा कर ले जाती है। इतना ही नहीं, इस वीडियो में मीम बनाने वाला बोल रहा है कि जहां किसान आंदोलन दुनिया का सबसे लंबा चलने वाले प्रोटेस्ट है, वहीं ये प्रोटेस्ट दुनिया का सबसे छोटा प्रोटेस्ट है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button