ताज़ा खबरपंजाब

लोकसभा चुनाव से पहले तैयारियां तेज, पुलिस और अर्द्धसैनिक बल के जवानों ने निकाला फ्लैग मार्च

जालंधर, 21 मार्च (कबीर सौंधी) : लोकसभा चुनावों को देखते हुए नॉर्थ हल्का में तैयारियां तेज हो गई। जालंधर में लोकसभा चुनावों को देखते हुए पुलिस ने भी तैयारियां तेज हो गई हैं। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शहर थाना डिवीजन नंबर तीन के क्षेत्र में पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स ने मिलकर फ्लैग मार्च निकाला।

संयुक्त बल ने घनी आबादी और संवेदनशील इलाकों से गुजरते हुए असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश दिया कि चुनाव प्रभावित करने का प्रयास किया तो खैर नहीं।आमजन को चुनाव के प्रति विश्वास दिलाने का प्रयास करते हुए असामाजिक तत्वों को चेतावनी दी गई फ्लैग मार्च में एसीपी नॉर्थ दमनवीर सिंह, थाना प्रभारी परमिंदरजीत पाल सिंह व थाना डिवीजन की टीम माजूद रही।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button