क्राइमताज़ा खबरपंजाब

आप विधायक के PA की गोलियां मारकर हत्या

तरनतारन, 01 मार्च (ब्यूरो) : गोइंदवाल के पास से बड़ी खबर सामने आई है। जहां आम आदमी पार्टी से विधायक के पीए की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। मिली जानकारी के अनुसार आम आदमी पार्टी के नेता गुरप्रीत सिंह गोपी चोला की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। जानकारी मिली है कि गोइंदवाल साहिब जाते वक्त फाटक के पास खड़ी गाड़ी पर हमलावरों ने फायरिंग कर दी।

गोली लगने से गुरप्रीत सिंह गोपी चोला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गोपी चोला सुल्तानपुर लोधी कोर्ट में तारीख पर जा रहे थे और उससे पहले ही ये सारी घटना घटी। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच में जुट गए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button