ताज़ा खबरपंजाब

जालंधर की PPR मार्केट में गुंडागर्दी, हिन्दू नेता को दौड़ा दौड़ा कर पीटा

जालंधर, 19 फरवरी (कबीर सौंधी) : जालंधर से बड़ी खबर सामने आ रही है। जालंधर की पीपीआर मार्केट के पास शिवसेना अखंड भारत के नेता पर जानलेवा हमला करने की कोशिश की गई है। करीब 7-8 हमलावरों द्वारा रविवार देर रात हमला किया गया।

 

बताया जा रहा है कि शिनसेवा नेता ने रेस्टोरेंट वाली साइड घुसकर किसी तरह अपने आप को बचाया। घटना की सूचना मिलते ही थाना-7 की पुलिस मौके पर जांच के लिए पहुंच गई थी। पुलिस ने रेस्टोरेंट के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए हैं।

 

शिवसेना अखंड भारत पंजाब व्यापार सेल चेयरमैन के बेटे अर्चित ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ खाना खाने के लिए आया था। उनका परिवार रेस्टोरेंट के अंदर था और वह अपनी कार में बैठा था। इस दौरान करीब 8 लड़के लड़ते हुए उसकी तरफ बढ़ने लगे।

रेस्टोरेंट के पास जाकर अपनी जान बचाई

शिवसेना नेता ने उक्त हमलावरों को रोकने की कोशिश की तो इतने में सभी आरोपी उनके साथ उलझने लगे। आरोपी हमला करते, इससे पहले नेता ने रेस्टोरेंट के पास जाकर अपनी जान बचाई।

 

शिवसेना नेता ने बताया कि वह अक्सर परिवार के साथ खाना खाने के लिए होटल जाया करते हैं। रविवार को वह पहली बार पीपीआर मार्केट स्थित रेस्टोरेंट में खाना खाने के लिए आए थे और उन पर हमला करने की कोशिश की गई। बता दें कि पीपीआर मार्केट शहर की सबसे चर्चित मार्केट है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button