ताज़ा खबरपंजाब

जालंधर में फिर चली गोली, खेतों के बीच 2 बदमाशों ने मोटरसाइकिल सवार पर चलाई गोली

जालंधर, 23 दिसंबर (कबीर सौंधी) : इस समय की बड़ी खबर जालंधर से सामने आ रही है। खबर है कि जालंधर में एक बार फिर गोलियां चली है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर में नूरमहल के पास शनिवार सुबह एक व्यक्ति पर 2 लोगों ने गोलियां चलाई है।

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। बताया जा रहा है कि इस गोलीबारी में व्यक्ति का बचाव हो गया है। वहीं पीड़ित व्यक्ति की पहचान बलराज सिंह के रूप में हुई है जोकि गांव वड्डी पत्ती, बिलगा का रहने वाला बताया जा रहा है।

बेटे को छोड़कर घर लौट रहा था पीड़ित

बताया जा रहा है कि बलराज सिंह अपने बेटे को छोड़कर घर लौट रहा था। तभी दो 2 अज्ञात लोगों ने उसपर फायरिंग करना शुरू कर दी। बता दे कि वारदात नूरमहल बिलगा रोड गांव सुन्नत कलां गुरुद्वारा के पास हुई है।

वहीं जानकारी मिलते ही मौके पर जालंधर देहात पुलिस व सीआईए स्टाफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। वहीं पुलिस को घटनास्थल से गोली का खोल भी बरामद हुआ है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button