क्राइमताज़ा खबरपंजाब

जालंधर देहात पुलिस ने डेढ़ करोड़ रुपए की हैरोइन के साथ 2 तस्कर किए काबू

जालंधर, 28 नवंबर (कबीर सौंधी) : देहात पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो तस्करों को 300 ग्राम हैरोइन के साथ गिरफ्तार किया है, जिसकी इंटरनेशनल मार्किट में कीमत डेढ़ करोड़ रुपए है। उनके पास से एक पिस्तौल, एक मैगजीन और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। आरोपियों की पहचान तरनतारन के गांव अलगो खुर्द के रहने वाले श्मशेर सिंह उर्फ शेरा और अगलो कलां के गुरविंदर सिंह के रूप में हुई।

एसपी मनप्रीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि सीआईए इंचार्ज पुष्प बाली ने सूचना के आधार पर किशनगढ़ से काला बेकरा रोड पर नाका लगाया हुआ था। इस दौरान वहां दो युवक खड़े देखें, जिनके पास एक लिफाफा था। पुलिस को देखकर ये दोनों भाग गए। पुलिस पार्टी ने पीछा करके इन्हें काबू कर लिया। उनके पास से बरामद हुई हैरोईन उन्होंने तरनतारन के अर्जुन से लौ थी, जिसकी सप्लाई जालंधर में देनी थी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button