क्राइमताज़ा खबरपंजाब

बस्ती बावा खेल के इलाके कटहरा मोहल्ला में गोली चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार

जालंधर, 18 नवंबर (कबीर सौंधी) : थाना बस्ती बावा खेल के इलाके कटहरा मोहल्ला में गोली चलाकर दहशत मचाने वालों में से आरोपी को एंटी नारकोटिक सेल ने काबू कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से प्वाइंट 32 बोर पिस्तौल और 3 रौंद बरामद किए है। जानकारी देते हुए डीसीपी हरविंदर सिंह ने बताया कि थाना बस्ती बावा खेल के प्रभारी राजेश ठाकुर को दविंदर निवासी मखदूमपुरा ने शिकायत दर्ज करवाई थी।

पुलिस ने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते विशाल, आकाश, गोपी और परमजीत सिंह उर्फ प्रिंस बाबा ने गोली चलाई थी। जिसके चलते उनकी टीम ने टेक्निकल सेल की मदद से प्रिंस बाबा को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि रिमांड के दौरान आरोपी से अवैध पिस्तौल और उसके फरार साथियों के बारे में पता चल सके। फ़रार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। पकड़े गए आरोपी की पहचान परमजीत सिंह उर्फ प्रिंस बाबा निवासी धोवी मोहल्ला के रूप में हुई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button