ताज़ा खबरपंजाब

पत्रकार रवि गिल मामले में जालन्धर के 4 पत्रकारों पर 306 के तहत मामला दर्ज।

परिजनों व विभिन्न संस्थाओं द्वारा भगवान बाल्मीकि चौक में धरना प्रदर्शन

जालन्धर 19 अगस्त (निपुण भंडारी): जहाँ पत्रकार रवि गिल की अचानक मौत से महा नगर के पत्रकार भाईचारे में शोक की लहर है। वही जालन्धर पुलिस प्रशासन ने रवि गिल के भाई राम के बयानों के आधार पर जालंधर शहर के 4 पत्रकारो पर IPC की धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर दिया है। दर्ज की गई FIR में महिला पत्रकार कीर्ति गिल ( जोकि किरात न्यूज़ नाम से चैनल चलती है), शुबम गिल ( महिला पत्रकार कीर्ति गिल का भाई), साजन नेहवाल उर्फ गोरा तथा जय हिन्द न्यूज़ के मालिक राजेश कपिल को नजद कर मामला दर्ज किया है।

परिजनों व अलग-अलग संस्थाओं द्वारा भगवान वाल्मीकि चौक में धरना प्रदर्शन किया गया है तथा पुलिस प्रशासन से मांग की गई है कि नामजद चारों आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द से जल्द की जाए अगर आज के दिन में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती तो संघर्ष को और तेज किया जाएगा इस संघर्ष में अगर कोई नुकसान होता है तो उसका जिम्मेदार पुलिस प्रशासन होगा

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button