ताज़ा खबरपंजाब

टीचर ने नाबालिग स्टूडेंट से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

जालंधर, 03 अगस्त (कबीर सौंधी) : थाना रामामंडी के अधीन आती रेलवे कालोनी से बड़ी खबर सामने आई है। जहां टीचर ने नाबालिग स्टूडेंट के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में पता चला कि आरोपी उक्त नाबालिग को ट्यूशन पढ़ाता था और वह रेल विभाग में गेटमैन है तथा उसने बीएससी पास की हुई है। आरोपी की पहचान 40 वर्षीय रविंदर कश्यप निवासी रेलवे कॉलोनी-2 के रूप में हुई है। वहीं बताया जा रहा है कि पीड़िता करीब तीन महीने की प्रेग्नेंट है।

पुलिस पीड़िता की मेडिकल जांच करवा रही है। पुलिस जांच में यह बात आई है कि रविंदर रेलवे कॉलोनी-2 में घर में करीब 17 साल की स्टूडेंट को पढ़ता था। स्टूडेंट की फैमिली रविंदर की परिचित थी। पीड़िता ने फैमिली को बताया कि अंकल ने उसके साथ डरा-धमका का गलत काम किया है। फैमिली को उस समय पता चला, जब पीड़िता की तबीयत खराब हुई थी। फैमिली को जैसे ही पता चला कि उनकी बच्ची के साथ गलत हुआ है और वह प्रेग्नेंट है तो उन्होंने पुलिस में शिकायत कर दी। वहीं आरोपी रविंदर ने अपना जुर्म स्वीकार लिया है। आरोपी शादीशुदा है, मगर उसकी फैमिली यूपी में बताई गई है। थाना रामामंडी में आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और पॉक्सो एक्ट की धारा-6 के तहत केस दर्ज किया गया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button