ताज़ा खबरपंजाब

सुखजीत सिंह चीमा और प्रबंध निदेशक ने “सफलता के अद्भुत नियम – 1” पुस्तक युवाओं को की समर्पित

जालंधर, 07 जून (कबीर सौंधी) : सुखजीत सिंह चीमा, पुखराज हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक ने अपने 25 वर्षों के व्यावसायिक अनुभव और अपने जीवन के सार को “सफलता के अद्भुत नियम – 1” पुस्तक के रूप में युवाओं को समर्पित किया है। यह पुस्तक युवाओं की सामाजिक और आर्थिक स्थिति के उत्थान के लिए है। स्थानीय होटल में पुस्तक विमोचन समारोह का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सरदार चीमा जी की पुस्तक का सारांश लिखने वाले पद्मश्री प्रो. डॉ. हरमोहिंदर सिंह बेदी (कुलाधिपति केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश), उनकी पत्नी गुरनाम कौर बेदी, प्रख्यात साहित्यकार डॉ. लखविंदर सिंह जोहल विशिष्ट अतिथि थे। स. सुखजीत सिंह चीमा, उनकी पत्नी अमनदीप कौर चीमा और गुरप्रीत सिंह ने संग इन प्रतिष्ठित मेहमानों का स्वागत किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button