ताज़ा खबरपंजाब

पंजाब की कांग्रेस सरकार में लॉ एंड ऑर्डर नाम की कोई चीज नहीं : मोहिन्दर भगत

जालंधर (कबीर सौंधी): फिरोजपुर में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्विनी शर्मा पर हुए हमले की निंदा करते हुए प्रदेश भाजपा प्रवक्ता मोहिन्दर भगत ने कहा कि दूसरी बार फिर अश्विनी शर्मा पर हमला होना पंजाब सरकार की नाकामी है । पंजाब प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर नाम की कोई बात नहीं है। अश्वनी शर्मा नगर कौंसल चुनावों को लेकर फिरोजपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं से मीटिंग करने मालवाल रोड स्थित सिटी प्लाजा गए थे। पैलेस के बाहर जो शरारती तत्व थे उन्होंने पुलिस द्वारा लगाई गई बैरिकेडिंग को हटा दिया। शरारती तत्व बैरिकेडिंग तोड़कर शर्मा की गाड़ी तक जा पहुंचे और उन पर हमला किया,जहां तक के शरारती तत्वों ने पूर्व विधायक सुखपाल सिंह नन्नू की पगड़ी उतारने की भी कोशिश की।पंजाब की कांग्रेस सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। दूसरी ओर मोहिन्दर भगत ने कहा कि बैंकों में लूट हो रही है जहां सिक्योरिटी होती है तो आम आदमी इस समय सुरक्षित नहीं है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button