ताज़ा खबरपंजाब

दुखद समाचार :भाजपा नेता विकास बजाज का निधन

जालंधर 15 जनवरी (धर्मेन्द्र सौंधी) : महानगर में एक दुखद खबर सामने आई है। 45 वर्षीय भाजपा नेता विकास बजाज का निधन हो गया है। मिली जानकारी के मुताबिक विकास बजाज को 10 दिन पहले दिल का दौरा पड़ा था। जिसके चलते उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

बताया जा रहा है कि उपचार दौरान उनकी सेहत में सुधार होना शुरू हो गया था और उन्हें अस्पताल से छुट्टी भी मिल गई थी। लेकिन बीते दिन अचानक उनकी तबीयत फिर बिगड़ गई। जिससे उन्हें दोबारा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आज सुबह अस्पताल में उनका देहांत हो गया। उनका अंतिम संस्कार किशनपुरा श्मशान घाट में होगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button