ताज़ा खबरपंजाब

जिस्मफरोशी का धंधा करती लड़कियां का पर्दाफाश, लोगों ने लगाए गंभीर आरोप

जालंधर, 04 फरवरी (कबीर सौंधी) : होशियारपुर रोड़ स्थित दीप कॉलोनी में इलाका निवासियों ने एक घर में जिस्मफरोशी का धंधा करते लड़के लड़कियों को रंगे हाथों काबू किया है। इस दौरान लोगों का आरोप है कि इलाके में पिछले 10 सालों से चिट्टे का धंधा चल रहा था, लेकिन अब उसके साथ जिस्मफरोशी का धंधा चलना शुरू हो गया। जिससे परेशान होकर देर रात इलाका निवासियों ने इकट्ठे होकर घर से लड़कियों को काबू किया। इस दौरान मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने कार्रवाई का आश्वसान देकर लेडिस पुलिस साथ ना आने के कारण लड़कियों को वहीं छोड़कर चले गए।

लोगों का आरोप है कि पहले पुलिस अधिकारी उक्त दो लड़कियों को साथ लेकर जाने लगे थे, लेकिन इसी दौरान उन्हें किसी का फोन आया। जिसके बाद उन्होंने लेडिस पुलिस साथ ना होने का कहकर लड़कियों को वहीं छोड़कर चले गए। लोगों का आरोप है कि इस धंधे में वह प्रशासन को महीना देते है, जिसके तहत कार्रवाई नहीं की जा रही। इस दौरान लोगों ने पुलिस अधिकारी को नशे के बारे में बताया तो उन्होंने नशे की शिकायत देने के लिए कहा।

जिसके बाद लोगों ने नशे बेचने वालों के नाम भी पुलिस को वीडियो में बताए है। लोगों ने पुलिस अधिकारी को बताया भी कि प्रवीण और सपना चिट्टा बेचती है। लेकिन इसके बावजूद पुलिस ने उक्त नशे बेचने वालों पर कार्रवाई करना सही नहीं समझा। वीडियो में आप देख सकते है कि इस दौरान लोगों की पुलिस वालों के साथ बहस भी हुई। लोगों ने बताया कि उन्होंने 4 लड़कियों को काबू किया। इस दौरान 2 मौके से भाग गई। वहीं जिस घर से लड़कियां बरामद हुई उनसे बात की गई तो उन्होंने कहा हमें बदनाम किया जा रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button