ताज़ा खबरभारत

बीमार बेटे के इलाज के लिए पिता ने की लूटपाट

मेरठ, 04 फरवरी (ब्यूरो) : उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले की रेलवे रोड पुलिस ने एक व्यक्ति को मधुबन कॉलोनी में एक घर में 1 फरवरी को हुई लूट के आरोप में गिरफ्तार किया है। जबकि दूसरा आरोपी अभी भी फरार है। पूछताछ के दौरान उसने अपने बेटे की बीमारी में खर्च हुई राशि जुटाने के लिए के लिए अपराध करने की बात कबूल की।

मधुबन कॉलोनी में दो बदमाशों ने संदीप राणा और उनके परिवार को बंधक बनाकर घर में लूटपाट की। उसके बाद अखबार पढ़ते हुए बड़े ही आराम से भाग निकले। बदमाशों के जाने के लगभग एक घंटे बाद बाथरूम में बंद बाप-बेटे ने किसी तरह दरवाजा तोड़ा। संदीप राणा ने रेलवे रोड पुलिस थाने में शिकायत की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button