ताज़ा खबरदिल्लीफिल्मी समाचार

बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सावंत की मां का हुआ निधन

नई दिल्ली, 29 जनवरी (ब्यूरो) : एक्ट्रेस राखी सावंत को हमेशा ही लोगों को एंटरटेन करते देखा गया है। लेकिन पिछले कुछ दिनों से वह किसी न किसी वजह से परेशान रही हैं। कभी उनकी परेशानी का कारण आदिल खान से उनकी शादी रही, तो कभी उनकी मां जया सावंत की बिगड़ी तबीयत। हालांकि बीच में हालात कुछ ठीक भी हुए। लेकिन 28 जनवरी की शाम उनके लिए बुरी खबर लेकर आई। राखी सावंत की मां का निधन हो गया है। पिछले कई दिनों से राखी सावंत की मां टाटा मेमोरियल कैंसर अस्पताल में भर्ती थीं। उन्हें ब्रेन ट्यूमर और कैंसर की शिकायत थी। राखी सावंत ने बिग बॉस मराठी शो से बाहर आने के बाद अपनी मां की बिगड़ी तबीयत की जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की थी। वह शो से बाहर निकलने के बाद सीधे अस्पताल पहुंची थी, जहां से वीडियो शेयर कर उन्होंने दिखाया कि उनकी मां की तबियत कितनी खराब है।

 

राखी सावंत समय-समय पर अपनी मां से मिलने अस्पताल जाया करती थीं। उन्होंने एक वीडियो में मुकेश अंबानी का शुक्रिया अदा किया था। राखी सावंत ने बताया था कि उनके मां के इलाज के लिए अंबानी ने उनकी फाइनेंशली मदद की। इलाज के लिए पैसे कम करवाने के लिए बात की थी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button