ताज़ा खबरपंजाब

किसान मज़दूर संघर्ष कमेटी ने किया ट्रेनें रोकने का ऐलान….पढ़ें पूरी खबर

अमृतसर, 07 जनवरी (साहिल गुप्ता) : किसान मजदूर संघर्ष कमेटी ने 29 जनवरी को पूरे पंजाब में 3 घंटे के लिए ट्रेनें रोकने का ऐलान किया है। प्रदेश महासचिव सरवण सिंह पंढेर ने आज यहां पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि 15 जनवरी को 51वें दिन डीसी कार्यालय व टोल प्लाजा पर लगे मोर्चे हटा लिए जाएंगे, लेकिन संघर्ष जारी रहेगा।

रेल रोको आंदोलन के तहत गुरदासपुर रेलवे ट्रैक अनिश्चितकाल के लिए बंद रहेगा। 11 जनवरी को दोपहर 12 से 3 बजे तक पूरे पंजाब में पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के दफ्तरों का घेराव किया जाएगा। 26 जनवरी को दिल्ली विजय दिवस को समर्पित पंजाब के सभी जिला मुख्यालय और डीसी कार्यालयों का घेराव किया जाएगा। उसके बाद 29 जनवरी को ट्रेनें रोकी जाएंगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button