चंडीगढ़ताज़ा खबर

आम आदमी पार्टी के कैबिनेट मंत्री फौजा सिंह सरारी ने दिया इस्तीफा

चंडीगढ़, 07 जनवरी (ब्यूरो) : पंजाब से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है। जहां आप पार्टी के नेता व मौजूदा कैबिनेट मंत्री फोजा सिंह सरारी ने मंत्रिमंडल से अपना इस्तीफा दे दिया है, जिसे मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंजूर भी कर लिया है। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शाम 5 बजे नये चहरे को बतौर मंत्री राजभवन में राज्यपाल शपथ‌ दिलवायंगे। फ़िलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वह कौन सा नेता है जो शाम पाँच बजे शपथ लेने वाला है। आपको यह भी बता दें कि कैबिनेट मंत्री सरारी के भ्रष्टाचार का मामला जग जाहिर है, लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि वह AAP पंजाब सरकार के मंत्रिमंडल में काफी देर तक बने रह।

आपको यह भी बता दें कि पंजाब के फूड प्रोसेसिंग एंड हॉर्टिकल्चर मंत्री फौजा सिंह सरारी का ऑडियो क्लिप वायरल मामला लगातार गरमाया हुआ था। कैबिनेट मंत्री फौजा सिंह सरारी ने AAP द्वारा जारी कारण बताओ नोटिस का 28 दिन बाद भी कोई जवाब नहीं दिया था, सूत्रों के अनुसार सरारी से जवाब नहीं मिलने‌ पर AAP सरारी के खिलाफ कार्रवाई करने कि तैयारी में थी। वहीं मंत्री की ठेकेदारों से जबरन वसूली योजना’ की ऑडियो क्लिप सितंबर महीने में वायरल हुई थी। इसके बाद AAP को काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था। सभी विपक्षी दलों ने भी AAP की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए थे। इसके बाद सरारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button