ताज़ा खबरपंजाब

सेंट्रल जेल का मेडिकल अफसर करता था हेरोइन सप्लाई , पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

अमृतसर, 27 अक्तूबर (साहिल गुप्ता ) : पंजाब के अमृतसर से बड़ी खबर है। यहां अमृतसर की सेंट्रल जेल के मेडिकल अफसर को हेरोइन सप्लाई करते हुए गिरफ्तार किया है। जो जेल में कैदियों को हेरोइन की पुड़िया सप्लाई करता था जिसके कब्जे से पुलिस ने दो पुड़िया भी रिकवर की है।

जानकारी के मुताबिक मेडिकल अफसर की पहचान डॉक्टर देवेंद्र सिंह के रूप में हुई है जिसके कब्जे से जेल के अतिरिक्त जेल सुपरिटेंडेंट ने तलाशी के दौरान 194 ग्राम हेरोइन बरामद की। इससे एक बार फिर से अफसरों के माथे पर कलंक लगा है।

आपको बता दें कि जेलों में लगातार नशा पकड़ा जा रहा है। इन मामलों में जेल से जुड़े अफसर शामिल होते हैं। जिससे सरकार लगातार जेलों की कार्यप्रणाली पर नजर रखे हुई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button