ताज़ा खबरपंजाब

जालंधर में सचदेवा फैशनेर पर GST विभाग ने मारी रेड

जालंधर 15 अक्टूबर (धर्मेन्द्र सौंधी) : त्योहारी सीजन चल रहा है और इस समय पुलिस प्रशासन हो या फिर GST विभाग या हेल्थ विभाग हो। हर विभाग अपने अपने कामों को लेकर सक्रिय हो जाते है। इसी तरह अब जालंधर में भी हर विभाग अपने अपने कामों को लेकर जोश में आ गई है। आए दिन सुरक्षा को ध्यान रखते हुए छापे मारी की जा रही है।

इसी को देखते हुए आज GST विभाग ने जालंधर के स्थित सैफरन मॉल स्थित सचदेवा शोरूम पर रेड की। इस रेड के दौरान विभाग की ओर से शोरूम में से कई दस्तावेज भी जब्त किए गए। सचदेवा शोरूम में विभाग के अधिकारी पुलिस पार्टी के साथ पहुंचे थे। वहां पर पहुंचते ही अधिकारियों ने शोरूम का सारा रिकार्ड अपने कब्जे में ले लिया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button