ताज़ा खबरमहाराष्ट्र

पुणे में विमान दुर्घटनाग्रस्त होकर खेत में गिरा, दो टुकड़ों में बंटा विमान

पुणे, 25 जुलाई (ब्यूरो) : खबर है कि महाराष्ट्र के पुणे जिले के इंदापुर तालुका के कदबनवाड़ी गांव में आज सुबह एक प्रशिक्षु विमान एक खेत में दुर्घटनाग्रस्त होकर हादसे का शिकार हो गया। जबकि गनीमत रही कि इसमें 22 वर्षीय महिला पायलट बच गई। मिली जानकारी अनुसार इस हादसे में विमान दो टुकड़ों में बंट गया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि विमान जिस खेत में गिरा उस समय आसपास में किसान काम भी कर रहे थे। विमान गिरने से किसान डर गए थे। नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने घटना की जानकादी देते हुए बताया कि ट्रेनी पायलट का नाम भाविका राठौड़ है जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button