
जालंधर, 30 जून (कबीर सौंधी) : मां बगलामुखी धाम नजदीक लम्मां पिंड चौंक होशियारपुर रोड़ पर स्थित गुलमोहर सिटी में धाम के संस्थापक एवं संचालक नवजीत भारद्वाज की अध्यक्षता में साप्ताहिक मां बगलामुखी हवन यज्ञ करवाया गया। सबसे पहले ब्राह्मणों ने नवग्रह, पंचोपचार, षोढषोपचार, गौरी, गणेश, कुंभ पूजन, मां बगलामुखी जी के निमति माला जाप कर आज की मुख्य यजमान मोनिका कपूर से सपरिवार से पूजा अर्चना उपरांत हवन यज्ञ में आहुतियां डलवाईं।

इस यज्ञ में उपस्थित मां भक्तो को आहुतिया डलवाने के बाद नवजीत भारद्वाज ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि माता-पिता से बढ़कर कोई दर्जा नहीं है। भगवान अगर कहीं हैं तो आपके घर में बैठे आपके मां-बाप हैं। उनकी सेवा कर लो, उनको खुश रखो तो परमात्मा खुश हो जाएगा। हम सुख के लिए छटपटाते हैं, क्योंकि रूह जिस देश से आई थी वहां सुख ही सुख और खुशी ही खुशी थी। इस मायावी देश में आकर रूह गाफिल हो जाती है। नवजीत भारद्वाज ने कहा कि इन्हीं क्षणभंगुर वस्तुओं में सुख ढूंढती है, लेकिन जल्दी ही सुख में ही उसे दुख आने लगता है।
तब रूह फिर सुख पाने के लिए लालायित हो उठती है उन्होंने कहा कि संतों की शरण में कितने ही कष्ट क्यों न आए, फिर भी वे आपके हितकारी हैं। इंसान के पास सब कुछ है, वो सब प्रकार से संपन्न है, लेकिन उसकी तृष्णा फिर भी नहीं रु कती। नवजीत भारद्वाज ने कहा कि जैसे लकड़ी में आग दिखाई नहीं देती है, दूध में मक्खन दिखाई नहीं देता, वैसे ही कण-कण में समाया परमात्मा दिखाई नहीं पड़ता। संतों के सामने झुकना सीखो।

इस अवसर पर श्वेता भारद्वाज, रोहित बहल, यज्ञदत्त,पंकज, राजेश महाजन, बावा खन्ना, मोहित बहल, संजय, बलदेव राज, रोहित भाटिया, राकेश प्रभाकर,गोपाल मालपानी, बावा जोशी, ओमकार सिंह,राकी, समीर चोपड़ा, अश्विनी शर्मा, विक्रम भसीन,विक्रांत शर्मा,संजीव शर्मा, मानव शर्मा, बावा खन्ना, राजीव, सुरेंद्र सिंह, दिशांत शर्मा, ठाकुर बलदेव सिंह, बावा जोशी, राजेंद्र कत्याल, गौरव कोहली, गितेश, गुलशन शर्मा, पूनम प्रभाकर, एडवोकेट राज कुमार, सुरेंद्र शर्मा,अमति कुमार, सुदेश शर्मा, राहुल शर्मा, रमन शर्मा, प्रशांत, सुमित,राजेश महाजन, रोहित मल्होत्रा, राजन पाटनी, नीरज, प्रशांत, अजय, मनी,

विनोद खन्ना, रवि कुमार, सौरव, शाम लाल, मुकेश चौधरी, संजीव शर्मा, साहिब, राजीव, दीशांत शर्मा, राजन शर्मा, प्रिंस, सौरभ मल्होत्रा, राकेश, प्रवीण,अनीश शर्मा, अशोक शर्मा, सुनील जग्गी , दीपक ,पंकज, प्रवीण, जसविंदर सिंह, प्रिंस, राकेश, ठाकुर बलदेव सिंह, इकबाल, प्रवीण, जसविंदर सिंह, दीपक ,सुनील जग्गी सहित भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। आरती उपरांत प्रसाद रूपी लंगर भंडारे का भी आयोजन किया गया।














