ताज़ा खबरपंजाब

प्रसिद्ध पंजाबी गायक चमकीला के बेटे को पुलिस ने 1 किलो अफीम सहित किया गिरफ्तार

गुरदासपुर 15 जून (ब्यूरो) : पंजाब के प्रसिद्ध गायक अमरजीत सिंह चमकीला के बेटे को थाना धारीवाल पुलिस ने एक किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान जैमलजीत सिंह उर्फ जैमल पुत्र अमर सिंह चमकीला निवासी जमालपुर पीएचबी कालोनी वार्ड नंबर 21, लुधिायना और ड्राइवर वाली सीट पर बैठे व्यक्ति ने अपना नाम राज कुमार उर्फ छिंदा पुत्र सुभाष चंद्र निवासी गली नं. 10 कृष्णा पुरी, तिलक नगर वेस्ट दिल्ली के तौर पर हुई है।

ASI बलबीर सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक स्विफ्ट कार में कोई व्यक्ति नशीला पदार्थ लेकर खुंडा भुंबली रोड से धारीवाल की तरफ से आ रहा है। इसके बाद पुलिस पार्टी के साथ खुंडा हाईवे बाइपास के पास टी प्वाईंट माली सराए पर नाकाबंदी कर दी गई। कुछ समय के बाद उक्त कार खुंडा रोड की तरफ आती दिखी और उसके चालक को रुकने का इशारा किया तो वह पुलिस पार्टी को देखकर घबरा गया और तेज गति से कार को भगाने का प्रयास करने लगा। हालांकि पुलिस ने कार चालक को दबोच लिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button