ताज़ा खबरपंजाब

जालंधर : श्री देवी तालाब मंदिर के पास दीवारों पर लिखा “खालिस्तान जिंदाबाद”

जालंधर, 15 जून (कबीर सौंधी) : जालंधर में आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पहुंच रहे हैं। उनके आने से पहले जालंधर की दीवारों पर खालिस्तान जिंदाबाद लिखा गए। हमारी टीम द्वारा स्लोगन लिखे होने की जानकारी पुलिस विभाग को दी तो थाना 3 की पुलिस पार्टी तुरंत पहुंची और दीवारों पर लिखे स्लोगन को पेंट से मिटाने लगी गई।पुलिस अधिकारी से जब पूछा तो वह सवालों से बचते नजर आए और पेंट से स्लोगन मिटाने वाली बात से भी इंकार कर दिया।हालांकि पुलिस द्वारा पेंट से स्लोगन मिटाने की वीडियो पहले ही बना ली गई थी।यह भी खा की आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक किए जाएंगे।

दिल्ली के मुख्यमंत्री और पंजाब के मुख्यमंत्री के जालंधर आने पहले जालंधर की दीवारों पर खालिस्तान जिंदाबाद के लिखे गए स्लोगन।जालंधर के सिद्ध शक्ति पीठ देवी तलाब मंदिर के साथ बनी गौ शाला के साथ गली की दीवारों पर लिखे गए स्लोगन।स्लोगन की इस जानकारी से पुलिस अनजान,मीडिया ने पुलिस को किया सूचित।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button