ताज़ा खबरपंजाब

6 जून को निकाले जा रहे “रोष मार्च” को लेकर शिवसेना बाला साहेब ठाकरे व हिन्दू संगठनों ने DGP पंजाब व जालन्धर के दो MLA को लिखा पत्र

जालन्धर, 04 जून (कबीर सौंधी) : 6 जून को गरम खेयलिओ की और से जो रोष मार्च शहर के अगल-अलग हिस्सो से निकलने का एलान किया गया है उसे लेकर शिवसेना बाला साहेब ठाकरे व हिन्दू संगठनों द्वारा एक पत्र पंजाब पुलिस के डीजीपी, पुलिस कॉमिशनर जालन्धर, हल्का वेस्ट के एमएलए व हल्का सेंट्रल के एमएलए को भेजा है।

दिए गए पत्र में कहा गया है कि जो “रोष मार्च” निकलने का एलान किया गया है जिला प्रशासन को चाहिए कि ऐसे रोष मार्च को निकालने पर रोक लगानी चाहिए क्योंकि ऐसे रोष मार्च निकलने से शहर का माहौल खराब भी हो सकता है क्योंकि इस रोष मार्च की आड़ मे कुछ शरारती तत्वों द्वारा शहर का माहौल खराब करने की पुरजोर कोशिश की जा सकती है और कोई भी हिन्दू व सिख नही चाहता कि शहर का माहौल खराब हो इस लिए एतेयत्न शहर के दोनों एमएलए (वेस्ट व सेंट्रल हल्का) , डीजीपी पंजाब व जालन्धर के पुलिस कमिश्नर को पत्र जारी कर दिया जा चुका है।

वही समूह हिन्दू संगठनों व शिवसेना बाला साहेब ठाकरे ने कहा है कि हम शहर में अमन और शांति कायम रखना चाहते है। आगे पत्र मे शिवसेना व हिन्दू संगठनों एक साथ आवाज़ बुलंद की है की जालन्धर को पटियाला नही बनने दिया जाएगा और अगर शहर का माहौल होता है तो उसका ज़िम्मेदार प्रशासन होगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button