ताज़ा खबरपंजाब

भाजपा महिला मोर्चा ने किया महान स्वंतत्रता सेनानियों को नमन

जालंधर 23 मार्च (धर्मेन्द्र सौंधी) : भाजपा महिला मोर्चा द्वारा देश की आजादी की लड़ाई में महान स्वंतत्रता सेनानियों शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के बलिदान की शहादत दिवस पर उन्हें नमन किया गया। भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्षा मीनू शर्मा ने कहा कि 23 मार्च 1931 की रात भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को ब्रिटिश हुकूमत ने फांसी पर लटका दिया था व तीनों महान देशभक्त अपने मुल्क के लिए हंसते-हंसते फांसी के फंदे पर झूल गए थे।

महान क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह को पुष्पाजंली भेंट करती भाजपा जिला अध्यक्षा मीनू शर्मा सहित नेत्रियां।

तीनो देशभक्त अपने साहसी कारनामों के कारण युवाओं के लिए प्रेरणा बन गए थे। उन्होंने ही इंकलाब जिंदाबाद का नारा दिया। उन्होंने अपने छोटे से जीवन में वैचारिक क्रांति की जो मशाल जलाई, वह हमेशा जिंदा रहेगी। इस दौरान अध्यक्षा मीनू शर्मा के साथ भाजपा नेत्रियों में अनु शर्मा,रजनी गुप्ता, सुखबीर चट्ठा,शमां चौहान,राजिंदर कौर बादल,वंदना प्रभाकर, अंजू डेविड,सीमा सहित सभी ने शहीदों को पुष्पांजलि भेंट की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button