ताज़ा खबरपंजाब

पालिटेक्निक काॅलेज में ब्लास्ट, 10 छात्र समेत 13 झुलसे…

बुलंदशहर, 07 मार्च (न्यूज़ 24 पंजाब) :- उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जनपद में एक बड़ी घटना हुई है। यहां के पॉलिटेक्निक कॉलेज में ब्लास्ट हुआ है। इस घटना से पूरे कॉलेज परिसर में हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक, पॉलिटेक्निक कॉलेज के होस्टल के किचन में रसोई गैस का सिलेंडर फट गया। इस हादसे में पॉलिटेक्निक कॉलेज के 10 छात्र समेत 13 लोग झुलस गए हैं। इनमें से दो की हालत नाजुक बनी हुई है। सभी घायल छात्रों को रेस्क्यू कर अलीगढ़ हायर मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया है। फिलहाल सभी घायलों का इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार, खाना बनाने के दौरान किचन में अचानक 5 किलोग्राम वाला गैस सिलेंडर फट गया। बुलंदशहर के डिबाई तहसील के पीछे स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्रावास का मामला बताया जा रहा है। धमाके की आवाज सुनकर कॉलेज परिसर के साथ ही आसपास के इलाकों के लोग भी सहम गए। घटनास्‍थल से तत्‍काल सभी घायलों को निकाला गया और उन्‍हें अस्‍पताल भेजा गया, ताकि समय पर इलाज संभव हो सके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button