ताज़ा खबरपंजाब

जीता मोड़ के घर फिर STF की रेड, 38 लाख नगद और 200 से ज्यादा प्लाटों की रजिस्ट्रियां बरामद

जालंधर, 14 फरवरी (न्यूज़ 24 पंजाब) : इंटरनेशनल ड्रग रैकेट मामले में पकड़े गए पूर्व ए.सी.पी. बिमलकांत और नशा तस्कर रणजीत सिंह उर्फ जीता मौड़ के काला संघिया स्थित घर में सर्च दौरान एस.टी.एफ. को 38.50 लाख रुपए की नकदी सहित प्लाटों की 200 के करीब रजिस्ट्रियां बरामद हुई हैं। मिली जानकारी देते एस.टी.एफ को इस ड्रग केस में अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। बाकी 9 मुलाजिम अब तक फरार है जिसमें जीता मौड़ की पत्नी, पारिवारिक मैंबर, 2 सी.ए. सहित कई नामी नशा तस्कर शामिल हैं। इस सर्च मुहिम के अंतर्गत करीब 4 दर्जन बैंक की पासबुक भी बरामद की गई हैं जिनसे जीता मौड़ के विभिन्न बैंक खातों का पता लगा है। उन्होंने बताया कि पुलिस रिमांड दौरान अब कई अहम खुलासे होने की संभावना है जो आने वाले दिनों में एस.टी.एफ. कर सकती है।

चहेते पुलिस अधिकारियों के कारण ए.एस.आई. मुनीष कुमार को बिना ऑर्डर पर जीता मौड़ ने अपने साथ रखा था जिसमें एसीपी रहे बिमलकांत ने अहम भूमिका निभाई थी। उक्त मामले में गिरफ्तार ए.एस.आई. मुनीष कुमार की ड्यूटी पी.ए.पी. 7 बटालियन में थी लेकिन पिछले कई वर्षों से जीता मौड़ के कुछ चहेते पुलिस अधिकारियों कारण अपनी ड्यूटी जीता मौड़ के साथ कर रहा था। खास बात है कि इस संबंध में कोई भी विभागीय आदेश जारी नहीं किए गए थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button