ताज़ा खबरपंजाबराजनीति

राजिंदर बेरी ने विरोधियों को दिया दोहरा झटका, अकाली दल और आप के इन नेताओं को करवाया कांग्रेस में शामिल

जालंधर 7 फरवरी (धर्मेन्द्र सौंधी) : सैंट्रल हल्के से कांग्रेस के मौजूदा विधायक और उम्मीदवार राजेंद्र बेरी ने विरोधियों को जोर का झटका धीरे से दिया। रामा मंडी इलाके में अकाली दल को बड़ा झटका दिया है। युवा नेता मनदीप सिंह धनोआ ने कैबिनेट मंत्री परगट सिंह और विधायक राजेंद्र बेरी की मौजूदगी में कांग्रेस का दामन थाम लिया। इससे रामा मंडी इलाके में राजेंद्र बेरी की स्थिति और मजबूत हो गई है। मनदीप सिंह धनोआ ने कहा कि कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर वह पार्टी में शामिल हो रहे हैं और उम्मीद करते हैं कि जो विकास कार्य पिछले 5 साल में करवाए गए हैं उन्हें राजेंद्र बेरी अगले 5 साल भी जारी रखेंगे। इस मौके पर पार्षद मनदीप जस्सल और पार्षद शमशेर सिंह खैरा ने युवा नेता का पार्टी में स्वागत किया और कहा कि मनदीप सिंह धनोआ के आने से कांग्रेस की स्थिति और मजबूत हुई है और सभी विरोधी इस बार चुनाव में साफ हो जाएंगे।

वहीं दूसरी ओर वार्ड नंबर 67 से आम आदमी पार्टी की वार्ड इंचार्ज रेखा कश्यप कांग्रेस में शामिल हो गई हैं। डॉक्टर संजीव शर्मा की प्रेरणा से रेखा कश्यप ने कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा की है। रेखा कश्यप वार्ड नंबर 67 से चुनाव भी लड़ चुकी है और बड़ी गिनती में वोट हासिल किए थे। उन्होंने कहा कि विधायक राजेंद्र बेरी के विकास कार्यों और विजन को देखते हुए पार्टी में शामिल हुई हैं और डॉक्टर संजीव शर्मा का इसके लिए बेहद आभार है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button