ताज़ा खबरदिल्लीपंजाब

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बाद मनोज तिवारी भी कोराना पाजिटिव,खुद को किया होम आइसोलेट

दिल्ली (न्यूज़ 24 पंजाब) : पूरे देश में ही कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं I आम लोगों के साथ-साथ अभिनेता और राजनेता के साथ-साथ आम लोगों में मैं भी कोरोना के लक्षण देखने को मिल रही है I दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बाद सांसद मनोज तिवारी भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। 2 जनवरी की रात से मनोज तिवारी खुद को अस्वस्थ महसूस कर रहे थे।

हल्का बुखार व जुकाम होने के कारण वह उत्तराखंड रूद्रपुर प्रचार अभियान में भी नहीं जा सके। उन्होंने बताया कि कोविड रिपोर्ट पाजिटिव आई है। सावधानी बरतते हुए उन्होंने खुद को सोमवार को ही आइसोलेट कर लिया था। वहीं,अरविंद केजरीवाल भी पाजिटिव होने के कारण होम आइसाेलेट हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button