ताज़ा खबरदुख्द समाचारपंजाबराष्ट्रीय

नहीं रहे सीडीएस जनरल बिपिन रावत, हेलिकॉप्टर हादसे में 12 लोगों की मौत

तमिलनाडु, 8 दिसंबर (ब्यूरो) :- भारतीय वायुसेना का एक हेलीकॉप्टर आज तमिलनाडु के कुन्नूर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हेलिकॉप्टर क्रैश की घटना में सीडीएस जनरल बिपिन रावत की मौत हो गई है। इस घटना में जनरल रावत के अलावा 12 अन्य लोगों की मौत हो गई है। इस हेलिकॉप्टर में 14 लोग सवार थे।


सीडीएस जनरल बिपिन रावत की मौत के बाद पीएम मोदी ने कहा कि मैं तमिलनाडु में हेलीकॉप्टर दुर्घटना से बहुत दुखी हूं। जिसमें हमने जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और सशस्त्र बलों के अन्य कर्मियों को खो दिया है। उन्होंने पूरी लगन से भारत की सेवा की। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button