ताज़ा खबरपंजाब

मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने दिया बॉलीवुड सिंगर सुखविंदर सिंह को कैबिनेट रैंक, सुरजीत पातर के लिए भी शिरोमणि साहित्यकार पुरस्कार का ऐलान

चंडीगढ़, (ब्यूरो) : पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने बालीवुड के मशहूर गायक सुखविंदर सिंह को राजगायक और शायर डॉ. सुरजीत पातर को शिरोमणि साहित्यकार अवॉर्ड से सम्मानित किया है। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने यह घोषणा दास्तान-ए-शहादत मैमोरियल में की। वहीं पंजाब सरकार की तरफ से दोनों को कैबिनेट रैंक दिया जाएगा। इसके अलावा, 5 अन्य कवि-गायकों को राजगायकों की उपाधि से सम्मानित किया गया। अब इन हस्तियों को पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री के स्तर की सुविधाएं और लाभ मिलेंगे।

जानकारी अनुसार शुक्रवार को मुख्यमंत्री चन्नी यहां श्री चमकौर साहिब में दास्तां ए शहादत मैमोरियल को समर्पित संगीतक शाम में शामिल होने पहुंचे थे। सीएम ने कहा कि दोनों शख्सियतों का सिख इतिहास में बड़ा योगदान है। जानकारी अनुसार बॉलीवुड सिंगर सुखविंदर सिंह पंजाब के अमृतसर के रहने वाले हैं। उन्हें स्लमडॉग मिलियेनर के गीत जय हो, से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्धि मिली थी। जिसके लिए बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग का एकेडमी अवार्ड और ग्रैमी अवार्ड मिल चुका है।

इस मौके मुख्यंमत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि सिख धर्म की पहली पातशाही गुरु नानक देव जी के 552वें प्रकाश पर्व पर श्री चमकौर साहिब में कार्यक्रम करवाया गया था। यहां पंजाब सरकार के टूरिज्म एवं कल्चर विभाग ने सिख इतिहास को दर्शाता दास्तान-ए-शहादत मैमोरियल बनाया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button