क्राइमताज़ा खबरपंजाब

थाना न: 2 की पुलिस ने स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले 1 आरोपी को किया काबू दूसरे की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

जालंधर (कबीर सौंधी ) : कमिश्नरेट पुलिस नौनिहाल सिंह के दिशा निर्देशों पर थाना डिवीजन नंबर 2 पुलिस को मिली बड़ी सफलता। थाना न: 2 की पुलिस ने स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए थाना न:2 के प्रभारी अजैब सिंह औजला ने बताया कि बीते दिनों में प्रभजोत कौर वासी होशियारपुर अपनी बुआ की लड़की के साथ आदर्श नगर चौपाटी से गोपाल नगर की ओर जा रही थी। जब वह प्रकाश आइसक्रीम के पास पहुंचे तो बाइक पर सवार दो युवक उसका फोन छीन कर फरार हो गए।

पुलिस ने पीड़ित लड़की के बयानों पर मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए उक्त आरोपी व्यक्ति को बिना नंबर के मोटरसाइकिल तथा मोबाइल फोन सहित काबू किया।आरोपी की पहचान सरबजीत सिंह उर्फ लवली पुत्र लाभ सिंह वासी संत नगर के तौर पर बताई जा रही है।पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसने शुभम उर्फ आलू पुत्र विजय कुमार वासी घास मंडी के साथ मिलकर स्नैचिंग की थी। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है और जल्द ही दूसरा आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में होगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button