ताज़ा खबरपंजाब

V.k Bangles पर GST विभाग ने दी दबिश, बाजार में मची अफरा-तफरी

जालंधर, 14 सितंबर (कबीर सौंधी) : सराफा बाजार के साथ सटे हनुमान चौक पर एक सुनियारे की दुकान पर GST विभाग द्वारा दबिश देने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार V.k Jewellers की दुकान पर विभाग द्वारा छापेमारी की गई है।

सूत्रों के अनुसार विभाग ने यह कार्रवाई गुप्त जानकारी के आधार पर की है। विभाग के अधिकारियों द्वारा सेल और पर्चेस के दस्तावेज भी खंगाले गए। त्योहारों से पहले GST विभाग की इस कार्रवाई से आस-पास के सुनियारों के हाथ-पांव फूल गए।

फिलहाल V.k Bangles पर हुई विभाग की कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई है। मिली जानकारी के अनुसार मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने दुकान की बिल बुक, कंप्यूटर डेटा, सेल-परचेज रजिस्टर और बैंक खातों के लेन-देन को भी खंगाला है। इस कार्रवाई के संबंधी अभी जानकारी हासिल करनी बाकी है।

ग्राहकों और व्यापारियों के लिए जरूरी नियम

जीएसटी विभाग ग्राहकों से भी अपील करता है कि टैक्स चोरी रोकने के लिए वे सोने की खरीद पर हमेशा पक्का जीएसटी इनवॉइस (Bill) जरूर लें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button