ताज़ा खबरपंजाब

HMV डिज़ाइन विभाग की छात्राओं ने रचा सफलता का नया इतिहास

जालंधर, 22 जून (धर्मेंद्र सौंधी) : हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर के डिज़ाइन विभाग की बी. डिज़ाइन सेमेस्टर-VII की छात्राओं ने विश्वविद्यालय परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। विभाग का परिणाम अत्यंत शानदार रहा तथा अनेक छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता एवं परिश्रम का उत्कृष्ट परिचय दिया। परीक्षा में कनिका ने 97.17 प्रतिशत अंक प्राप्त कर, नेहा कुमारी ने 97.00 प्रतिशत, भाविनी ने 96.33 प्रतिशत, नंदिनी मल्होत्रा ने 95.33 प्रतिशत, भूमिका ने 94.66 प्रतिशत, सृष्टि ने 94.33 प्रतिशत, मनीषा कुमारी ने 94.16 प्रतिशत, गीतांशी शारदा ने 93.00 प्रतिशत, कमलदीप कौर ने 92.00 प्रतिशत, मुस्कान ने 91.83 प्रतिशत, अंशु कुमारी ने 91.66 प्रतिशत तथा रागिनी ने 91.16 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट उपलब्धि दर्ज की। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ने सभी छात्राओं, विभागाध्यक्ष एवं विभाग के समस्त अध्यापकों को इस शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह परिणाम छात्राओं की लगन, सृजनात्मक सोच, अनुशासन एवं शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन का प्रतिफल है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि छात्राएं भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेंगी। उन्होंने बी डिज़ाइन विभागाध्यक्ष डॉ. राखी मेहता को इस उपलब्धि हेतु बधाई दी। डिज़ाइन विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. राखी मेहता ने भी छात्राओं की इस उल्लेखनीय सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि छात्राओं की मेहनत, समर्पण और नवाचार की भावना ने यह उत्कृष्ट परिणाम संभव बनाया है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि छात्राएं भविष्य में भी इसी उत्साह और प्रतिबद्धता के साथ नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेंगी। डिज़ाइन विभाग ने इस शानदार उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी छात्राओं के उज्वल भविष्य की कामना की तथा उनके निरंतर शैक्षणिक एवं व्यावसायिक विकास के लिए शुभकामनाएं दीं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button