ताज़ा खबरपंजाब

NIA की टीम ने श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार के घर पर की रेड

जालंधर, 20 अगस्त (कबीर सौंधी) : मिली जानकारी अनुसार जालंधर के अर्बन एस्टेट के नजदीक हरदयाल नगर में NIA की टीम ने श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार भाई जसबीर सिंह रोडे के घर पर रेड की है । इसमें उनके बेटे गुरमुख सिंह को हिरासत में लिया गया है। वहीँ भाई रोडे ने रेड की पुष्टि की है।

सूत्रों की जानकारी मुताबिक NIA ने अमृतसर देहात पुलिस की टीम के साथ मिलकर बीती रात यह रेड की। प्राप्त जानकारी अनुसार टीम आधी रात को भाई जसबीर रोडे के घर पहुंची। उन्हें वहां से कुछ विस्फोटक सामान भी बरामद होने की बात कही जा रही है, हालांकि अभी तक इसकी कोई पुष्टि नहीं हो सकी है।

वहीँ भाई जसबीर सिंह रोडे ने बताया कि टीम रात करीब 12 बजे दीवार फांदकर घर में घुसी और कुंडी खटखटाई तो मैंने दरवाजा खोला। तो उन्होंने कहा, कि वो गुरमुख को लेने आए हैं , उसके पास आपत्तिजनक सामग्री है । तो जसबीर सिंह रोडे ने कहा अंदर आ जाओ और ले लो तलाशी।

जसबीर सिंह रोड ने कहा मेरे सामने तलाशी में उन्हें कुछ नहीं मिला फिर कुछ देर बैठकर वो गुरमुख को लेकर चले गए। इसके बाद फिर सुबह करीब 4 बजे फिर उनकी टीम आई और कहा कि हमें फिर तलाशी लेनी है। फिर जसबीर सिंह रोडे ने कहा कि मैंने उन्हें कहा मेरी सेहत ठीक नहीं है, मैं बार बार उपर नहीं जा सकता तो उन्होंने अकेले तलाशी ली और 2-3 बैग भरकर लाए। जसबीर सिंह रोडे ने कहा मुझे नहीं पता कि बैग यहां से मिले या वो साथ लेकर आए थे। वहीँ जसबीर सिंह रोडे ने कहा कि किसान आंदोलन के चलते भी NIA ने मुझसे पूछताछ की थी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button