ताज़ा खबरपंजाबराजनीति

अकाली दल ने खडूर साहिब से घोषित किया लोकसभा चुनाव का उम्मीदवार, विरसा सिंह वलटोहा को दी टिकट

खडूर साहिब, 28 अप्रैल (ब्यूरो) : पंजाब में अकाली दल ने खडूर साहिब सीट से अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। यहां से पार्टी प्रवक्ता विरसा सिंह वल्टोहा को उम्मीदवार बनाया गया है। विरसा सिंह वल्टोहा खडूर साहिब से विधायक भी रह चुके हैं। अकाली दल ने सभी 13 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।

अकाली दल ने गुरदासपुर से डॉ. दलजीत चीमा, अमृतसर से अनिल जोशी, आनंदपुर साहिब से प्रेम सिंह चंदूमाजरा, फतेहगढ़ साहिब से बिक्रमजीत खालसा, फरीदकोट से राजविंदर सिंह, संगरूर से इकबाल सिंह, पटियाला सीट से एनके शर्मा, बठिंडा से हरसिमरत कौर बादल को मैदान में उतारा है।

जालंधर से महेंद्र सिंह केपी, लुधियाना से रणजीत सिंह ढिल्लों, होशियारपुर से सोहन सिंह ठंडल, फिरोजपुर से नरदेव सिंह (बॉबी मान) और चंडीगढ़ से हरदीप सिंह सैनी को टिकट दिया गया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button